खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तुंगापाल एवं ग्राम दशापाल से ग्रामीणाें ने फर्जी पुलिस बनकर दो बाइक की चाेरी का एक आरोपी राजू नाग उम्र 26 वर्ष निवासी आरापुर धाकड़पारा काे पकडकर जमकर पिटाई करने के बाद बकावंड पुलिस काे साैंप दिया है। पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपी दंतेवाड़ा जेल से कुछ महीने पहले फरार कैदी निकला, जो अब फर्जी पुलिस बनकर चोरी की वारदात काे अंजाम दे रहा है। बकावंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है।
बकावंड थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा ने आज शनिवार काे बताया कि आराेपी के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद की गई है। उन्हाेने बताया कि कार्यवाही के दाैरान गिरफ्तार आराेपी राजू नाग की हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि आराेपी किसी मामले में दंतेवाड़ा की जेल में बंद था। वहां से पुलिस को चकमा देकर कुछ महीने पहले फरार हो गया था। जिसके बाद इसे ग्रामीणों ने दाे दिन पहले बकावंड इलाके से पकड़ा। आराेपी राजू नाग पुलिस की वर्दी पहनकर दशापाल मुड़ापारा के रहने वाले एक युवक श्रीपति बघेल से कहा कि मैं पुलिस वाला हूं, कहकर आरोपी राजू ने श्रीपति बघेल की बाइक ली और फरार हो गया। इसी तरह तुंगापाल का रहने वाला लखीधर अपने खेत गया हुआ था। उसने वहां बाइक खड़े की और खेती-किसानी के काम में जुट गया था। जिसके बाद आराेपी राजू वहां पहुंचा और उसने युवक की बाइक चुरा ली। एकाएक दो चोरी की वारदात होने से गांव में ग्रामीण सचेत हो गए थे। जिसके बाद आराेपी राजू नाग फिर से उसी गांव में पंहुच गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसे घेरकर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

