खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी ने नारी इन साड़ी वाॅकेथाॅन की प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष (स्पीकर)खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। वाॅकेथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 3 किलोमीटर की वाॅकेथाॅन रही। वाॅकेथाॅन में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुयें । इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हाेने कहा कि महिलाएं आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृ शक्ति। आज हमारी माताएं और बहनें घर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा,अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाॅकेथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया। इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पांडे ने बाजी मारी।
इस दाैरान सूषमा विंग्स के अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता सचिव श्रीमती सुनीता बोथरा,जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ. आरबीपी गुप्ता, डॉ.प्रदीप पाण्डे, डॉ. सरिता थॉमस, डॉ. उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा, सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैनासिंह धाकड,विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य माैजूद रहे।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

