खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित कुल 5 नक्सलियों 1. माड़वी नंदा पिता भीमा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष ईनामी 2 लाख) निवासी करंगढ सरपंचपारा करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 2. मड़कम माड़ा पिता स्व. नंदा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 2 लाख) निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतालनार जिला सुकमा, 3. महिला कवासी पाले पति स्व. पोज्जा (ग्राम करकनगुड़ा केएमएस अध्यक्ष) निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 4. मड़कम दषरू पिता हिड़मा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष) निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 5. मड़कम नंदा पिता स्व. हड़मा (ग्राम करकनगुड़ा मिलिषिया सदस्य) करकनगुड़ सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में सुखविन्द्र सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ, सहिल छिकारा, सहायक कमाण्डेन्ट 203 कोबरा वाहिनी एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल जिला सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने 223 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कार्मिकों का याेगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किये जायेगें।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

