खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में जमीन बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यदुनंदन नगर निवासी जीवन लाल पटेल ने आरोपी पर किस्तों में रकम लेकर जमीन न देने और राशि वापस न करने का आरोप लगाया है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी जीवन लाल पटेल ने शिकायत में बताया कि आरोपी रसपाल सिंह बागड़िया ने सिरगिट्टी स्थित जमीन को बेचने के नाम पर 52 लाख 75 हजार रुपये में सौदा तय किया था। जिसके बदले जीवन लाल पटेल ने 40 लाख रुपये नगद और ऑनलाइन किस्तों में चुका दिए। बावजूद इसके आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और ना ही रकम वापस की।
बता दे कि रसपाल सिंह बगड़िया के ऊपर इस तरह के की कई शिकायत और मामले दर्ज है वह जमीन हेराफेरी करने बेचने और धोखाधड़ी के मामले कई बार जेल भी जा चुका है ,पीड़ित की शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

