खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम माड़पाल में रियासत कालीन ऐतिहासिक शाब्दियाें पुरानी परंपरानुसार होलिका दहन में बस्तर दशहरे-बस्तर गाेंचा पर्व की तरह रथ संचालन किया जाता है। इस वर्ष नया रथ बनाया जा रहा है। मावली मंदिर के पुजारी और नये रथ निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले भानुप्रताप कश्यप और दल प्रसाद मांझी के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल के बाद रथ को पुराना मानकर नए रथ का निर्माण किया जाता है। पिछले कुछ सालों से रथ का निर्माण अलग तरीके से किया जा रहा है। पहले रथ के चक्के पर लोहे की रिंग चढ़ाई जाती थी, लेकिन अब बस्तर दशहरा रथ के समान रथ का निर्माण किया जा रहा है।
उन्हाेने बताया कि राज परिवार के सदस्याें द्वारा मावली माता की पूजा-अर्चना कर माता के छत्र को इस वर्ष नवनिर्मित रथ में रथारूढ़ कर राज परिवार के सदस्याें द्वारा होलिका दहन किये जाने की परंपरा का निर्वहन किया जायेगा। 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के लिए माड़पाल में तैयारी की जा रही है। माड़पाल की होलिका दहन में तेन्दू की लकड़ी के साथ पलाश, साल, खैर, धवड़ा, हल्दू और बेर की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। पहले माड़पाल के जंगल में तेन्दू लकड़ी आसानी से मिल जाती थी, अब यहां के जंगल में नहीं मिलने के कारण माचकोट के जंगल से तेन्दू के साथ अन्य लकड़िया लाई जाएंगी।
Trending
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

