खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लगभग डेढ़ माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज फिर से शुरू हुआ। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
आज साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के खैरा जयराम नगर के समस्त ग्रामवासियों ने गांव के कुछ लोगों द्वारा निस्तारी एवं पशुओं को रखने की जगह पर अवैध रूप से अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को मस्तूरी एसडीएम देखेंगे। ग्राम उर्तुम निवासी भूपेन्द्र गौरहा द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा घर बनाने, खेती करने और पेड़ काटने संबंधी आवेदन कलेक्टर को दिया। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। रतनपुर तहसील के ग्राम मझवानी निवासी तिलक सिंह द्वारा केंदा केवची सड़क निर्माण के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा।
ग्राम सिंघरी निवासी किसान घनश्याम साहू द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने से खेती के कार्यो में दिक्कतों के समाधान करने और जल्द ही ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चिंगराजपारा निवासी चम्पा बाई साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया गया। तखतपुर विकासखंड के ग्राम गनियारी निवासी बलदाऊ द्वारा 0.50 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को तखतपुर एसडीएम देखेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

