खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई। पहले दिन हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से 10,276 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 338 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार नकल रोकथाम एवं निगरानी के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। ये दल परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. घृतलहरे ने जांच दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा, दशरंगपुर और जरहागांव का निरीक्षण किया। वहीं, सहायक संचालक कृषि सुमन सिंह पैकरा के नेतृत्व में दाबो, मदनपुर, फास्टरपुर तथा बीजातराई के परीक्षा केंद्रों की जांच की गई।
इसी प्रकार, उप संचालक समाज कल्याण विभाग ए. पी. गौतम के नेतृत्व में पथरिया विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया। सहायक नोडल अधिकारी रामनाथ गुप्ता ने बताया कि मुंगेली विकासखंड में 4189 दर्ज विद्यार्थियों में से 4083 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह लोरमी विकासखंड 4070 दर्ज विद्यार्थियों में से 3917 विद्यार्थियों और पथरिया विकासखंड 2355 दर्ज विद्यार्थियों में से 2276 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में हिन्दी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

