खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है। कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है। कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई । अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने राजनीति कर रहे हैं। ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है।
वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर मीनल चौबे के बेटे का सड़क पर केक काटने के वायरल वीडियो पर कहा कि इस घटना की मुझे जानकारी नहीं है। इस पर संज्ञान जरूर लेंगे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 3 मार्च को पेश होने वाले को लेकर कहा कि छग का रजत जयंती वर्ष हैं। विकसित छग 2047 को अचीव करने वाला ये बजट होगा। हमारा मूल मंत्र हैं सबका साथ सबका विकास। इसी पर हमारा फोकस है। हर वर्ग के विकास वाला ये बजट होगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

