नई दिल्ली। विक्की कौशल की फिल्म छावा, जिसमें वो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं, बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।
आज सिनेमाहॉल में फिल्म अपने 8वें दिन में एंट्री कर चुकी है। तो ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और टोटल कलेक्शन कितना हो गया है।
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा ने इंडिया में 7 दिनों में 225.28 करोड़ रुपये का कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म की हर दिन की कमाई से जुड़े 7 दिनों के ऑफिशियल आंकड़े आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
छावा ने तोड़ा उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड
विक्की कौशल की छावा ने उनके करियर की सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। सिर्फ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का लाइफटाइम कलेक्शन इससे आगे था। उरी ने बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 2019 में 245.36 करोड़ रुपये कमाए थे।
छावा ने अब इस कमाई को पीछे करके विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना दिया है।
छावा की स्टारकास्ट और बजट
लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म का डायरेक्शन किया है, तो फिल्म में विक्की कौशल लीड भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना, डायना पेंटी, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह भी हैं फिल्म में। अक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म को 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

