Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    April 20, 2026

    डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण

    April 20, 2026

    पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    • डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण
    • पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
    • कोण्डागांव पुलिस की बड़ी सफलता: सायबर सेल ने खोज निकाले ₹3 लाख के मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे
    • भाजपा परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी, कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है- सुशील मौर्य
    • डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारी तनाव; आरोपी युवती गिरफ्तार
    • कोंडागांव में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़; बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ बन लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा जीवं‍द धनलाल साहू
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » दिल्ली में ‘आप’ के पराभव से पार्टी के भविष्य पर सवाल- कृष्णमोहन झा
    संपादकीय

    दिल्ली में ‘आप’ के पराभव से पार्टी के भविष्य पर सवाल- कृष्णमोहन झा

    adminBy adminFebruary 8, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम 27 साल के बाद भाजपा के लिए सत्ता में वापसी का संदेश लेकर आए हैं। उसने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटें जीत कर सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया है जबकि 2015 और 2020 के चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है।आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, सत्येन्द्र जैन, सोमनाथ भारती सहित अनेक दिग्गज अपनी सीट बचाने में सफल नहीं हो पाए लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी को कालकाजी सीट पर हराकर चुनाव जीत लिया।कांग्रेस को तो सदन की 70 में से एक भी सीट के मतदाताओं ने जीत का स्वाद चखने का मौका नहीं दिया। संदीप दीक्षित और अलका लांबा जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है- ‘और लड़ो आपस में’। मतलब साफ है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए उमर अब्दुल्ला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आपसी लड़ाई को बहुत बड़ा कारण मानते हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी और उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस भी शामिल है। इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दलों तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन प्रदान किया था। चुनाव अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर जो तीखे हमले किए उसे इंडिया गठबंधन के बाकी घटक दलों ने पसंद नहीं किया। दिल्ली विधानसभा का यह चुनाव यूं तो मात्र एक केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा का चुनाव था परन्तु इन चुनावों ने सारे देश की जनता का ध्यान आकर्षित किया था। सारे देश की नजरें दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई थीं। भाजपा ने 27 साल बाद जिस तरह शानदार विजय के साथ दिल्ली प्रदेश की सत्ता में वापसी की है उसने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करिश्माई लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। केजरीवाल को तीन हजार से भी अधिक वोटों से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा संभवत: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
    ‌दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनावों की भांति ही इन चुनावों में भी आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की बागडोर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही थामे हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी विश्वास पात्र आतिशी मार्लेना को बिठाने के अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट गए थे। पार्टी ने चुनाव के लिए जो गीत जारी किया था उसमें भी केजरीवाल का ही महिमा मंडन किया गया था परन्तु इस बार उनके आभामंडल की चमक फीकी दिखाई दे रही थी। भाजपा के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक कर चुनावों को त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया था। खुद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली सीट जीतना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। उनके खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा चुनाव मैदान में थे। गौरतलब है कि संदीप दीक्षित की मां स्वर्गीय शीला दीक्षित और प्रवेश वर्मा के पिता स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा भी अतीत में कांग्रेस और भाजपा शासन काल में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। केजरीवाल ने अपनी रैलियों में और पत्रकार वार्ताओं में अपने दोनों प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस और भाजपा भी अपनी रैलियों में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे। इसमें कोई संदेह नहीं कि यमुना की सफाई, प्रदूषण, सड़क जैसे मुद्दों पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बचाव की मुद्रा में थी। यमुना की सफाई का वादा पूरा न कर पाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से माफी मांगने भी मांगी। यमुना के पानी में जहर मिलाने का जो आरोप उन्होंने हरियाणा सरकार पर लगाया वह मनगढ़ंत आरोप केजरीवाल के लिए ही मुसीबत बन गया।उस आरोप के लिए उन्हें भाजपा और कांग्रेस दोनों से तीखी आलोचना सहनी पड़ी। केजरीवाल के इस पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि इस तरह का आरोप उन्होंने चुनाव के पहले क्यों नहीं लगाया। कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी ने भी पार्टी की छवि को धूमिल करने में अहम भूमिका निभाई। आम आदमी की सच्ची हितैषी होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल की कथित रूप से विलासिता पूर्ण जीवन शैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने जो हमले किए उनको गलत साबित करने के लिए केजरीवाल मतदाताओं को कोई सफाई पेश नहीं कर पाए। दिल्ली में खुद को और अपनी पार्टी को अजेय मानकर चुनाव मैदान में उतरना भी केजरीवाल को महंगा साबित हुआ। इसके अलावा चुनाव मैदान में कांग्रेस की पूरी दमखम के साथ अपनी मौजूदगी ने भी केजरीवाल की मुश्किलों में इजाफा किया। कांग्रेस को यह अच्छी तरह मालूम था कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती है तो दिल्ली में भाजपा की ही सरकार बनेगी उसके बावजूद कांग्रेस का पूरा चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के विरोध पर ही केन्द्रित था। कांग्रेस भले ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव में खाता न खोल पाई हो परंतु आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की पराजय से उसे यह लाभ अवश्य हो सकता है कि इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी के नेतृत्व को केजरीवाल की ओर से कोई चुनौती नहीं दी जा सकेगी लेकिन एक सवाल यह भी उठता है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में जिस कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी वह रणनीति आगे चलकर कहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच नयी कड़वाहट का कारण तो नहीं बन जाएगी।
    अब जबकि चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है तब केजरीवाल को यह चिंता अवश्य सता रही होगी कि दिल्ली की सत्ता से आम आदमी पार्टी की विदाई उसके बिखराव का कारण बन सकती है।न तो वे खुद चुनाव जीत पाए,न ही उनकी पार्टी को इतनी सीटें मिली हैं कि वह विधानसभा में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल हो सके । इन चुनावों में केजरीवाल की पराजय और आम आदमी पार्टी के पराभव ने समूची पार्टी के भविष्य पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।यह कहना भी गलत नहीं होगा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के स्थायित्व को भी प्रभावित कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अरविंद केजरीवाल अब आम आदमी पार्टी के अंदर एकछत्र नेता के रूप में अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल नहीं हो पाएंगे।

    (लेखक राजनैतिक विश्लेषक है)

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाल गलियारे का सूर्यास्त क्या आज भारत से माओवादी का आतंक और छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्ण सफाया हो जाएगा ?

    March 31, 2026

    भारत के सबसे अमीर मंदिर कौन सा है ? भारत के मंदिरों का मुनाफा कितना है ?

    February 4, 2025

    रुपये के गिरने से क्या प्रभाव होता है ?

    February 4, 2025
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    दुर्ग

    जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    By Khabar WorldApril 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के…

    डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण

    April 20, 2026

    पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    April 20, 2026

    डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण

    April 20, 2026

    पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

    April 20, 2026

    कोण्डागांव पुलिस की बड़ी सफलता: सायबर सेल ने खोज निकाले ₹3 लाख के मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे

    April 20, 2026

    भाजपा परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी, कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है- सुशील मौर्य

    April 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.