खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। 2025 नगरी निकाय चुनाव अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है मतदान पूर्व जनसमर्थन के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंकी । अपने पक्ष में जनादेश लेने भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चन्द्रवँशी घर घर जनसम्पर्क को तेज करते हुए अधिक से अधिक मतदाता तक पहुँच रहे है । इस दौरान बाजे गाजे के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक माताएं बहने भी साथ चल रहे है । शुक्रवार को वार्ड नं 23 मेन रोड, वार्ड नं 22 ठाकुर पारा करपात्री पार्क एवं वार्ड 17-18 में सघन जनसम्पर्क किया । इस दौरान वार्ड वासियों के साथ भाजपा पार्षद प्रत्याशी साथ रहे । भाजपा प्रत्याशीयो के जनसम्पर्क से उत्साह का माहौल निर्मित हो रहा है । नगरी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के साथ आम जन भी पार्टिसिपेट कर रहे है ।
इस दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चन्द्रवँशी ने कहा कवर्धा की जनता ने विधानसभा लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है डबल इंजन की सरकार के चलने से ही मात्र एक वर्षो में करोड़ो रूपये के विकास कार्य हुए । आने वाले निकाय चुनाव में जनता ट्रिपल ईंजन लगाने वाली है कवर्धा में 15 वर्षो में जितना विकास हुआ उनसे कही अधिक विकास अगले 5 वर्षो में होने जा रहा है । पालिका चुनाव के उपरांत आवसीय पट्टा एवं आवास विहीन लोगो को।पक्का मकान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने जा रही है । दिब्य और भव्य कवर्धा बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद माँगने हम घर घर जा रहे है कवर्धा की जनता बहुत संवेदनशील और जागरूक है वे निश्चित तौर पर कवर्धा के विकास देने वाली सरकार चुनेगी ।
जनसम्पर्क रैली में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह,पार्षद प्रत्याशी रिंकेश वैष्णव, अजय कुमार ठाकुर,किरण सोनी,संतोष भारती रंजीता कुर्रे ,हमीद सिद्दकी,राजेन्द्र सलूजा,जसवंत छाबड़ा,राजेन्द्र शर्मा,दीपक ठाकुर,केसरिचन्द सोनी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

