खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आने वाले हैं। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त DGP अरुण देव गौतम गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे। यह उनकी गृहमंत्री शर्मा से पहली मुलाकात थी। इस दौरान पूर्व DGP अशोक जुनेजा भी मौजूद रहे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बताय कि आज वे छत्तीसगढ़ में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंन बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह नक्सल गतिविधियों को लेकर केवल आज ही नहीं, बल्कि रेगुलर बातचीत करते हैं।
वहीं नवनियुक्त DGP और पूर्व DGP से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व DGP अशोक जुनेजा ने मेहनत कर के काम किया है। इसके लिए उन्हें बधाई दी है। अब नए डीजीपी से हमको उम्मीद है। 2026 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

