खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के दर्री स्थित हसदेव नदी में डूबे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव जलकुंभी के नीचे फंसा मिला, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है।
बता दें कि कोरबा जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। लगातार खोजबीन जारी था। इस बीच हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रो की बाइक और कपड़े बरामद किए गए थे। इसके बाद से हसदेव नदी में तीनों के डूबने की आशंका जताई गई, जहां पुलिस, एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी थी। टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है। दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है।
बता दें कि लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। इनमें से सागर चौधरी का शव बरामद कर लिया गया है। सागर का शव मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

