खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। अरुण देव सिंह गौतम 1992 बैच के आईपीएस हैं। प्रमोशन की खबर मिलते ही मंगलवार को उनके पैतृक गांव में परिजनों के साथ आस-पास के ग्रामीणों ने खुशियां साझा करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इसके बाद यूपीएससी क्रैक कर 12 अक्टूबर 1992 को आईपीएस की सर्विस जॉइन की। उन्हें पहले मध्य प्रदेश कैडर एलॉट हुआ था। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग एमपी के जबलपुर में हुई। बिलासपुर जिले के सीएसपी रहें। 1992 बैच के आईपीएस श्री गौतम को मंगलवार को छत्तीसगढ़ का नया डीजीपी बनाया गया है।
गृह विभाग ने प्रमोशन कर उन्हें इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किया है। आईपीएस अरुण देव गौतम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। अरुण देव गौतम पुलिस विभाग में अपनी साफ सुथरी छवि और ईमानदार अधिकारियों के फेहरिश्त में गिने जाते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

