खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में जोरों पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। डरा-धमकाकर, नौकरी का लालच देकर और चिकन-मटन खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बेरोजगार, गरीब और महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव का है।
संबलपुरी के रहने वाले उत्तरा कुमार साहू के मुताबिक उनके परिवार और ससुरालवालों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, लेकिन वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता। इसके बावजूद घर में आकर पास्टर संतोष मोसेस और उसकी पत्नी अनु मोसेस जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद को खाने वालों को शैतान बताते हैं।
साथ ही उसके परिवार के लोगों को प्रभु के प्रकोप का डर दिखाते हैं। इसके कारण उसके परिवार के लोग भी घबराए हुए हैं। लगातार दबाव बनाने से परेशान होकर निगमकर्मी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पास्टर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद को नहीं खाने के लिए कहते हैं। पति को शराब की लत छुड़वाने में मदद करने का झूठा आश्वासन भी देते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

