खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे रहेंगे। दोपहर 12:25 बजे वे राजधानी रायपुर के स्वामी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे। यहां वे विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे।
2:10 से 2:40 बजे तक विनयांजलि समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 2:50 बजे सड़क मार्ग से छोटी श्री बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। 3:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मिली जानकारी के अनुसार आचार्यश्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा सिक्का एवं डाक लिफाफा जारी किया गया है, जिसका विमोचन होगा।
हथकरघा केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित प्रतिभास्थली के छात्रों के साथ गृहमंत्री शाह चर्चा करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा सहित कई राजनेताओं वरिष्ठ समाज सेवियों की सहभागिता रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

