खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड गायब हो चुकी है। आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की तापमान वृद्धि हो सकती है। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पीछे -पीछे एक और पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से लगातार गर्म और नमी युक्त हवाओं का आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने अथवा कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में 2 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

