खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती निधि शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में 01 फरवरी 2025 को बेमेतरा शहर में अधिकार मित्रों के द्वारा आम जनता के मध्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता बढ़ाने बाबत् व बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन के तहत् चलाया गया अभियान।
उक्त अभियान के अंतर्गत जनता को मोटर यान अधिनियम के तहत् बिना लाइसेंस, हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाये जाने पर जुर्माने का प्रावधानों से अवगत कराया गया। अभियान के माध्यम से जनता को हिट एड रन स्कीम के तहत् प्राप्त होने वाली क्षतिपूर्ति एवं प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। मोटरयान एक्सीडेंट स्कीम 2022 अनुसार क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को संबंधित थाने से फर्स्ट एक्सीडेंट रिपोर्ट (एफ.ए.आर.) एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा दुर्घटना होने की सूचना प्राप्ति के एक माह के भीतर ही संबंधित पुलिस अधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा एफ.ए.आर. की प्रति क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को प्रेषित करने और पीड़ित पक्ष को उसके क्षतिपूर्ति, दावा अधिकार के संबंध में समस्त जानकारी भी अधिकार मित्रों द्वारा प्रदान की गई। बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन अभियान के तहत् बेमेतरा शहर के चौपाटी व सिंग्नल चौक के हॉटलों में दो बाल श्रमिक कार्यरत् पाये गये। प्राधिकरण के द्वारा चाईल्ड लाईन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया। विभाग द्वारा मौके पर हॉटल मालिको के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

