खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिल्हा विकासखंड के ग्राम खैरखुण्डी के पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के महत्वपूर्ण कार्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकरियों के आदेशो का पालन नहीं करने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के नाम निर्देशन केन्द्र पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्युटी में कार्यरत पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे नशे की हालत में पाया गया। उक्त कृत्य के लिये मनहरण लाल साडे, पंचायत सचिव को छ.ग. पंचायत आचरण नियम 1998 एवं छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से सीईओ जिला पंचायत द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत खैरखुण्डी का अतिरिक्त प्रभार अशोक कुमार दुबे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत परसाही जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपा गया है। मनहरण लाल सांडे, पंचायत सचिव का मुख्यालय निलंबन अवधि में जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित रहेगा तथा उक्त अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

