प्रशिक्षणार्थियों ने जाना ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया
सभी वार्डों में दिया जाएगा ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के विषय में जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम से मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई व शंकाओं का भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाधान किया गया।
11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। ईवीएम से मतदान के विषय में उचित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन मंथन सभाकक्ष में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर मनोज सनाढ्य के द्वारा सघन रूप से ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण दिया गया व डेमो के जरिए प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर मनोज सनाढ्य द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार ईवीएम में दो मतदान किया जाएगा एक महापौर/ अध्यक्ष के लिए होगा वहीं दूसरा मतदान पार्षद के लिए होगा। महापौर प्रत्याशी का नाम सफेद रंग के बैलेट पेपर पर छपेगा और पार्षद प्रत्याशी का नाम व चिन्ह गुलाबी रंग के पेपर पर छपेगा। मतदाता पार्षद या महापौर किसी को भी पहले वोट दे सकते हैं। महापौर और पार्षद दोनों के लिए नोटा बटन रहेगा। लाल रंग का इंड बटन भी रहेगा जिसका उपयोग करने पर किसी को भी वोट नहीं जाएगा, लेकिन मतदान भी पूरा हो जाएगा। यदि किसी मतदाता ने किसी एक कैंडिडेट को वोट दिया तो लंबी बीप नहीं बजेगी, इस तरह के मतदान को अंडर वोट कहा जाएगा। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ईवीएम में दोनों मतदान एक सेकंड से भी कम समय के अंतराल में पूरा हो जाएगा और दोनों मतदान करने पर लाल लाइट जलेगी और लंबी बीप बजेगी जिसका आशय है मतदान पूरा हो गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी द्वारा राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की ईवीएम के विषय में प्रश्नों का जवाब दिया गया और उनकी शंकाओं का भी निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण सभी वार्डों में देने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं से दोनों मतदान सतर्कता से करने की अपील की गई है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

