खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलाें द्वारा लोकतंत्र की रक्षा व क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण कर्तव्य परायणता के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्हाेने बताया कि बस्तर संभाग के संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाकाें में 26 जनवरी 2024 के पश्चात से वर्तमान समय तक कुल 26 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किये गए, जिसमें जिला बीजापुर अंतर्गत गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया, जिला नारायणपुर अंतर्गत-कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार,जिला सुकमा अंतर्गत टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, लखापाल, पूलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा एवम जिला कांकेर अंतर्गत पानीडोबीर स्थापित किए गए, उक्त सभी सुरक्षा कैंप भी एक समग्रित विकास केंद्र के रूप में कार्य किया जा रहा है। इन सभी 26 ग्रामों में आज़ादी के बाद स्थानीय ग्रामीणोंजनों द्वारा उत्साह पूर्वक पहली बार तिरंगा फ़हराया गया। उन्हाेने बताया कि इन सभी नवीन स्थापित कैंपों में तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा सभी स्थानीय ग्रामीणोंजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस का महत्व और गौरव गाथा बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान, बच्चों को चाकलेट, मिठाई आदि वितरण गया।
उल्लेखनिय है कि इससे पूर्व इन 26 नवीन सुरक्षा केंद्र के इलाकाें में नक्सलियाें के भय से इन इलाकाें में काेई भी तिरंगा फहराने की हिम्मत नही कर पाता था। लेकिन अब बदली हुई परिस्थिति में नक्सलियाें के काेर इलाकाें में शान से तिरंगा लहराने लगा है।वहीं इस वर्ष 2025 में कमजाेर पड़ चुके नक्स्लियाें की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहली बार 26 जनवरी काे नक्सल प्रभावित इलाकाें में नक्सली पूरी तरह से शांति बनी रही, लेकिन बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में बीती रात काे एक ग्रमीण की हत्या कर अपनी माैजूदगी रात के अंधेरे में दर्ज करने का प्रयास किया। वहीं नक्सली इस दिन राष्ट्रीय पर्व का बहिष्कार करने का पर्चा-बैनर लगाकर विराेध दर्ज करते रहे हैं, लेकिन इस बार नक्सलियाें द्वारा एक भी पर्चा-बैनर नही लगाया गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

