खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होगी।
बता दें ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा में करीब 38 हजार परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 44 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। ओपन स्कूल परीक्षा के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
10वीं की परीक्षा 27 मार्च हिन्दी, 29 मार्च उर्दू,1 अप्रैल विज्ञान, 3 अप्रैल अंग्रेजी, 5 अप्रैल गृहविज्ञान, 8 अप्रैल सामाजिक विज्ञान, 11 अप्रैल गणित, 12 अप्रैल व्यवसाय अध्ययन, 15 अप्रैल अर्थशास्त्र, 16 अप्रैल मराठी और 17 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा है।
12वीं की परीक्षा 26 मार्च हिन्दी, 28 मार्च जीव विज्ञान, 29 मार्च राजनीति, 2 अप्रैल भौतिक विज्ञान, 4 अप्रैल गृह विज्ञान, 7 अप्रैल रसायन विज्ञान, 9 अप्रैल अंग्रेजी, 11 अप्रैल लेखांकन,12 अप्रैल गणित,16 अप्रैल इतिहास,17 अप्रैल वाणिज्य,19 अप्रैल भूगोल और 21 अप्रैल को अर्थशास्त्र की परीक्षा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

