खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 26 जनवरी “गणतंत्र दिवस“ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
डॉ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, संविधान के सृजन से ही हमने देश की आजादी का मूल लक्ष्य हासिल किया है। संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक की अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हो, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे।
डॉ. महंत ने इस अवसर पर आह्वान किया कि, हम देश की सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए सुदृढ़, सशक्त, सम्पन्न भारत के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान देने का संकल्प लें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

