खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत तिमारपुर में पिछले दिनों नक्सल धमाके से बुरी तरह घायल तेरह वर्ष की बालिका को सरकार, और डाक्टरों के प्रयासों से पखवाड़े भर बाद अपना चेहरा वापस मिल सका है। बालिका, और उनके परिजनों ने सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा से मिलकर आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका के स्वस्थ होने पर खुशी जताई है। बताया गया कि सुकमा के कोंटा ब्लॉक के तिमारपुर गांव में नक्सलियों ने गत 12 जनवरी को सुरक्षा बलों को निशाने पर लेते हुए आईडी ब्लास्ट किया था, लेकिन वहां 13 साल की बालिका सोढ़ी मल्ले चपेट में आ गई, उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। सुरक्षा बलों ने पहले उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, और फिर वहां से रायपुर में कालड़ा बर्न एंड नर्सिंग सेंटर में दाखिल कराया। उपचार के बाद दो हफ्ते के भीतर बालिका की हालत में काफ़ी सुधार हुआ है, चेहरा पहले जैसा हो गया है। डॉ सुनील कालड़ा अपने और बालिका के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की, बालिका की पढ़ाई लिखाई समेत सारी जिम्मेदारी लेने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री ने बालिका के बेहतर उपचार के लिए डॉ. कालदा की सराहना की।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

