खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक व जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने निवर्तमान पालिका अध्यक्ष, पार्षदों, पार्षद दावेदारों, कांग्रेसजनों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में उन्हाेने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। महज एक साल के कार्यकाल में ही जनता भाजपा से ऊब चुकी है। मोदी की गारंटी को भाजपा ने कागज में ही रहने दिया है। कोरे आश्वासनों से काम चलाने का कार्य भाजपा कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों यथा किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों आदि में गहन असंतोष है। इसके विपरीत कांग्रेस शासन में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं थी। बीजापुर में विकास के लिए जितनी राशि स्वीकृत की गई उतनी कभी नहीं की गई थी। इन स्थितियों में जीत कांग्रेस को ही मिलेगी। इस दाैरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, मिच्चा मुतैया आदि ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिया और बीजापुर में कांग्रेस के जीत की प्रबल संभावना व्यक्त की।
इससे पहले पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने भैरमगढ़ स्थित बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के निवास पर उनसे भेंटकर विस्तृत चर्चा की। श्री जैन ने पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व के उचित निर्वहन की बात कही। श्री जैन ने बीजापुर के अनेक समाज प्रमुखों से भी बातचीत की। अध्यक्ष व पार्षद उम्मीदवारों के नाम की रायशुमारी के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस शासन में समाज को प्राप्त सहयोग, भूमि, भवन आदि की चर्चा कर आभार भी जताया। कार्यक्रम के अंत में श्री जैन ने बैठक में मौजूद पार्टीजनों के साथ वर्तमान पालिका अध्यक्ष, पार्षदों, दावेदारों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों से बंद कमरे में एक-एक कर चर्चा की और ताजा हालात के साथ प्रत्याशियों की अभ्यर्थिता को लेकर भी चर्चा की।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

