खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत 441 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
इस दौरान जगदलपुर के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे। इस अवसर पर 6 नगरीय निकायों में 270 करोड़ रुपए लागत के जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही 155 करोड़ 38 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं 15 करोड़ 85 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 103 पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के तहत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
वहीं मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 नगरीय निकायों के स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक गणों सहित सचिव नगरीय प्रशासन विभाग एस बसवराजू एवं राज्य शासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

