खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की नगरीय निकाय घोषणा पत्र समिति की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव में जनता से किये जाने वाले वादों के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी है। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा, अभी कुछ और बैठके होगी उसके बाद हमारा घोषणा पत्र मूलरूप ले लेगा।
नगरीय निकाय चुनाव घोषणा- पत्र समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस. ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी सह-सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, अमितेश शुक्ल, गुरू रूद्र कुमार, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर अजय तिर्की, महापौर रामकिशोर प्रसाद, महापौर हेमा देशमुख, महापौर एजाज ढेबर महापौर नंदलाल देवांगन, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

