खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों के धान की अतिशेष राशि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिये जाने के निर्णय को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धोखा बताया है। सरकार धान खरीदी की तिथि समाप्त होने अर्थात 31 जनवरी के पहले किसानों का पूरा भुगतान करे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने को नहीं मिला है, यह किसानों के साथ धोखा है और भाजपा का चरित्र वादाखिलाफी करना है। नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव के कारण तिथि घोषित की जा रही है। सरकार की मंशा किसानों का पैसा देने की नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम चरण में सरकार धान नहीं खरीदना चाह रही। किसान धान बेचने भटक रहे, उन्हें बारदाना नहीं मिल पा रहा है, टोकन नहीं दिया जा रहा है, धान खरीदी केंद्रों में धान जमा हो गया है, कस्टम मिलिंग हो नहीं पा रहा है। प्रदेश के कई धान केंद्रों में एक सप्ताह से अधिक हो गया है धान की खरीदी नहीं हो रही है। सरकार फर्जी और गुमराह करने वाले आंकड़े जारी करके धान खरीदी को बेहतर बता रही है और खुद के हाथ से पीठ थपथपा रही है जबकि किसान हताश और परेशान धान खरीदी केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही धोखा बाजी है। भाजपा की केंद्र सरकार 11 साल से किसानों को धोखा दे रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान भी किसानों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा था और एक बार फिर वही स्थिति और परिस्थितियों किसानों के सामने उत्पन्न हो गई है। रवि फसल लगाने के समय किसानों को बीज, खाद और आर्थिक मदद जो बैंकों से मिलता था, उसके लिए भी इनको भटकना पड़ रहा, सरकार का रवैया किसान विरोधी है, किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

