खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले EVM पर सियासत शुरू हो गई है। इस बार निकाय चुनाव EVM से कराया जाएगा। जिसे लेकर एक ऒर कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि निकाय चुनाव ईवीएम से नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के इस बयान को लेकर निशाना साधा है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” जैसी हो गई है। कांग्रेस को कोर्ट, EVM किसी पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम ठीक और हारी तो ईवीएम गलत हो जाती है। कांग्रेस गांधी परिवार के चंगुल में है इसलिए हर चीज में संदेह करती है।
वही पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर मंत्री चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने कवासी लखमा को मोहरा बनाया। असली गुनहगार तक कानून जरूर पहुंचेगी। मंत्री चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद में ओबीसी आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस लगातार ओबीसी का विरोध की है। मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग को सम्मान दिया है। ओबीसी पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

