खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे ने फिर से दो दिन 18 और 22 जनवरी को दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर तीन घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लांचिंग का काम किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया-पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी,ट्रेन नंबर 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर 18 व 22 जनवरी और ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

