खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हमर स्वस्थ्य लइका अभियान के अंतर्गत जिले में कुपोषण और एनीमिया की समस्या को समाप्त करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं में पोषण संबंधी समस्याओं को दूर कर एक सुपोषित समाज का निर्माण करना है।
’परियोजना साजा के अंतर्गत सेक्टर बोरतरा के ग्राम कोरवाय स्थित स्कूल परिसर में मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीता चंद्रवंशी और परिवेक्षक लता दीक्षित ने कुपोषित बच्चों के घरों का दौरा कर पोषण जागरूकता के लिए सुपोषण भेंट आयोजित की। इसमें पंच, जनप्रतिनिधि, महिलाओं, बच्चों के पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन, और स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
सुपोषण के मुख्य बिंदु पोषण के पाँच सुत्र:- (1) पहले 1000 दिनों में बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। (2) विटामिन सी से भरपूर भोजन (3) आयरन, कैल्शियम, आई.एफ.ए. सिरफ, एलबेंडाजोल गोली का नियमित डोज़ लेना (4) दस्त होने पर ओ.आर.एस. एवं जिंक की दवाई और व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं आस पास के पर्यावरण की साफ् सफाई।’
परिवेक्षक श्रीमती लता दीक्षित ने “मां के नाम पेड़” योजना के तहत मुनगा पौधे वितरित किए और उसके पोषण संबंधी लाभ बताए। साथ ही अलसी, रागी, और स्थानीय साग-भाजी जैसे मुनगा, पालक, चौलाई, मेथी आदि के सेवन पर जोर दिया गया। फल और मौसमी आहार जैसे केला, संतरा, आंवला, अमरूद, और बेर खाने की सलाह दी गई।
ग्राम कोरवाय और पिपरिया के 12 कुपोषित बच्चों के घरों में भ्रमण कर उनके पालकों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में 36 मुनगा और आंवला पौधे वितरित किए गए और उपस्थित लोगों ने सुपोषण शपथ ली।
’कार्यक्रम में यह पाया गया कि पालकों को पोषण संबंधी जानकारी की कमी है, विशेषकर बच्चों को विटामिन सी युक्त आहार नहीं दिया जा रहा है। क्रेस कार्यकर्ता श्रीमती पूर्णिमा वर्मा और द्रोपदी वर्मा का विशेष योगदान रहा।
श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ने सभी पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह अभियान जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

