खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के एक सौ दस युवाओं का केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में पंथ मार्ग स्थित अपने शासकीय आवास पर स्वागत किया। सभी युवाओं की तिलक आरती कर और पुष्प प्रदान करते हुए अपने गृह में प्रवेश अभिनंदन किया।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल का अभिवादन किये और सभी युवाओं को छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय फलक पर प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
छत्तीसगढ़ के युवाओं से किया सीधा संवाद
ज्ञात हो कि नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद (यंग लीडर्स डायलॉग) का आयोजन चल रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव का एक नया रूप है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के एक सौ दस नौजवान जो पूरे प्रदेश भर से चुनकर यहां पहुंचे हैं। वे सभी विभिन्न कार्यक्षेत्रों के प्रभावी और प्रतिभा के धनी हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रत्येक युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके विचारों को सुना। साथ ही उनके विचारों का प्रोत्साहन दिया। तोखन साहू ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस विकसित भारत के लिए एक नया विजन प्रस्तुत करता है। इन युवाओं के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ -विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने युवाओं को आशीर्वाद स्वरूप विवेकानंद जी की जीवनी एवं स्मृति चिह्न भेंट किया और उनके परिवारजनों के साथ भोजन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू, धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू, सुपुत्री सुहिमानी साहू और पुत्र निखिल साहू भी उपस्थिति रहें।
भव्य स्वागत, सम्मान और रात्रि भोज से युवा गद-गद थे। युवाओं के प्रतिनिधि मंडल को लेकर पहुंचे अधिकारियों और युवाओं ने इतनी आत्मीयता से मुकालात करने और सस्नेह भोजन करवाने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रति आभार जताया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

