खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिला के ग्राम मयुरचुन्दी निवासी श्री पुरेन्द्र एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ईलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा था, दूसरे पैर में रॉड डालकर ऑपरेशन किया गया। जिसकी वजह से वे चलने फिरने में असमर्थ है। कहीं जाने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
पुरेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन दिया। आज उन्हें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया गया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की वजह से अब मैं आत्मनिर्भर हो गया हूं। मुझे दूसरे पर निर्भर रहने की अब आवश्यकता नही। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय के गृह निवास बगिया में उनके द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसुविधाओं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। कैंप का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

