खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विष्णुदेव सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। यह चेतावनी उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस पूरे प्रकरण पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
बता दें कि 8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात रायपुर के मोमिनपारा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौमांस की बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। कमरे की तलाशी लेने के दौरान कमरे में गौमांस, मांस काटने का बड़ा हथियार, चाकू, तराजू सहित अन्य सामग्री पाई गई।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी खुर्शीद अली के साथ मुंतजिर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, ईरशाद कुरैशी और समीर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी अपने बेटे समीर और इरशाद के साथ मिलकर गौ मांस काटने और बेचने का काम करते था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

