खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को रायपुर में आयोजित वृहन्महाराष्ट्र मंडल के अधिवेशन, शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन तथा इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत डी-स्लज वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री 11.25 बजे से 12.25 बजे तक चौबे कॉलोनी स्थित वृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के पश्चात विधानसभा रोड स्थित लोटस रिसॉर्ट में आयोजित अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6 बजे मायरा रिसॉर्ट एवं कॉन्वेशन सेंटर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट-2025 में शामिल होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

