खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन में अकेला बैठा है जो अपने पास एक प्लास्टिक की बोरी रखा हुआ है, जिससे गांजा जैसा गंध आ रही है।
कि सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया तथा स्थान पर व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम रामा पांगी पिता मोहन पांगी, उम्र 42,साल, कोरापुट, उड़ीसा का होना बताया तथा अपने पास रखे प्लास्टिक के बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसमें अपना घरेलू सामान होना बताया तथा आनाकानी करने लगा।
ज्यादा संदेह होने पर उसे प्लास्टिक की बोरी को खोलकर दिखाने के लिए बोला गया तब उक्त संदेही के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा तेल(चरस) तथा 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आराेपी रामा पांगी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना स्वीकार करने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध मादक पदार्थ 2 किलो गांजा तेल/चरस तथा 10 किलोग्राम गांजा जप्त कर धारा 20(b)(ii)(B), 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

