खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है।
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पति सुरेश गुप्ता ने घर में आग लगा दी, जिससे पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता की जलकर मौत हो गई। इसके बाद पति सुरेश ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

