खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने एक कड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की मृत्यु और गंभीर चोट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। यह स्थिति चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवकों को न केवल इन नियमों का पालन करना चाहिए, बल्कि अपने परिवार और आम जनता के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।
सभी शासकीय कर्मियों के लिए निर्देश: प्रदेश में कार्यरत सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वाहन चालन के समय अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें। इसके अलावा, इन निर्देशों को सभी शासकीय कर्मियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस बात पर जोर दिया है कि नियमों का पालन न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए भी आवश्यक है। यह निर्देश प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।शासकीय कर्मियों से अपेक्षा की गई है कि वे इन नियमों का पालन कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

