कबीरधाम पुलिस ने 20 क्विंटल अवैध धान परिवहन के करते पिकअप वाहन किया जब्त
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि **पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से)** के निर्देशन में अवैध सामानों एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल (रा.पु.से)**, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल (रा.पु.से)**, और **पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव (रा.पु.से)** के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदूर **जे.एल. शांडिल्य** ने पुलिस बल के साथ रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम माठपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान **आरोपी संतोष साहू (पिता माखनलाल साहू), निवासी चंदन घाट, थाना गाड़ासराई, जिला डिंडोरी (मध्य प्रदेश)** को वाहन **पिकअप मैक्स (क्रमांक MP 65 ZC 1135)** में अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी मध्य प्रदेश से धान लोड कर छत्तीसगढ़ सीमा में ऊंची दर पर बेचने के इरादे से लाया था।
आरोपी के पास धान परिवहन के वैध दस्तावेज न होने पर वाहन एवं धान को जब्त कर लिया गया।
जब्त सामग्री का विवरण:
– पिकअप वाहन:** क्रमांक MP 65 ZC 1135 (कीमत: ₹10,00,000/-)
– धान: 50 बोरी (प्रत्येक 40-40 किलोग्राम, कुल वजन 20 क्विंटल) (कीमत: ₹62,000/-)
जब्त सामग्री को धारा 106 भा.ना.सु.स. के तहत थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन **कलेक्टर कबीरधाम को प्रेषित किया गया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में ASI कुमार मंगलम, आरक्षक राम्हाउ धुर्वे, दूज राम सिंदराम, कृष्ण कुमार धुर्वे और संदीप पांडेय का विशेष योगदान रहा।

