खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छ.ग. शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वनमण्डलों में काष्ठागारों में उपलब्ध वनोपज (ईमारती लकड़ी/बांस/जलाऊ आदि), के निर्वर्तन हेतु खुली नीलामी के स्थान पर e-Auction के द्वारा नीलाम की कार्यवाही किया जा रहा है।
इस प्रक्रिया के तहत् MSTC Limited (भारत सरकार का उपक्रम) के द्वारा विकसित e-Auction Portal के माध्यम से वनमण्डल में स्थापित काष्ठागार/बांसागार से वनोपज (ईमारती लकड़ी/बांस/जलाऊ आदि) की ईलेक्ट्रानिक नीलामी में विक्रय की जावेगी तथा ऑनलाईन पंजीकृत क्रेताओं को उनकी बोली अनुसार लॉट का विक्रय किया जावेगा। इस परिपेक्ष्य में स्थानीय क्रेताओं को उक्त ऑनलाईन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदाय करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिनांक 10.01.2025 को वनमंडल कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया है।
इस ऑनलाईन e-Auction प्रणाली से काष्ठागार में उपलब्ध वनोपज (ईमारती लकड़ी/बांस/जलाऊ आदि) की आफसेट प्राईज तथा विभिन्न परिदृश्य से उच्च गुणवत्तायुक्त फोटोग्राफ e-Auction Portal में उपलोड किये जायेंगे। उक्त आफसेट प्राईज एवं फोटोग्राफ का अवलोकन कर पंजीकृत क्रेताओं के द्वारा नीलाम हेतु निर्धारित तिथि को ऑनलाईन बोली लगाकर लॉटों का क्रय किया जावेगा। *यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जावेगी। क्रेता कहीं से भी ऑनलाईन लागईन होकर इस ऑनलाईन नीलामी में भाग ले सकतें है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

