खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। मैनपाट में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से जशपुर शहर और पठारी क्षेत्रों में खेत खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है।
छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है। सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था।
छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है। बुधवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। दुर्ग जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। राजनांदगांव में भी दिन का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

