खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश से गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है, जहां गौ रक्षकों ने बीती रात करीबन ढाई किमी तक पीछा कर गौ वंशों से लदे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई। मामले में ट्रक ड्राइवर के अलावा दो हेल्परों को गिरफ्तार किया गया है।
गौ तस्कर पुलिस और गौ रक्षकों की नजरों से बचने के लिए गौ तस्कर आए दिन नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में गौ तस्करों ने ट्रक को तिरपाल से ढंककर ऊपर बोरी रखा हुआ था। अंदर गौ वंशों को भरे हुए थे।
यही नहीं मुख्य रास्ते से आने की बजाए गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के जरिए वे बलौदाबाजार से सिमगा की ओर जा रहे थे। लेकिन गौ रक्षकों को इसकी भनक लग गई थी। उन्होंने करीबन ढाई किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को रोकने में कामयाबी पाई।
गौ तस्करी का मामला सिमगा थाना में दर्ज किया गया है।ट्रक के अंदर पड़ताल करने पर 32 गौ वंशे पाए गए, जिन्हें ठूस-ठूस कर रखा गया था। मामले में ट्रक ड्राइवर सोनू पाल, हेल्पर इरशाद अंसारी और अनिल रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

