खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पुलिस की कार्रवाई से बचने गांजा तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है।सजी धजी पिकअप वाहन के जरिए गांजा तस्करी कर रहे आरोपी के पास 83 किलो गांजा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश भाटिया ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। पुलिस आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गांजा तस्कर ने पैटर्न बदलकर गांजे की तस्करी कर रहा था। ओडिसा से सजी धजी पिकअप वाहन में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। सीमा से निकल गांजा से लोड पिकअप वाहन देवभोग, इन्दागांव, जुगाड़, मैनपुर, नवागढ़ थाना को पार कर गरियाबंद पहुंच गया था। तस्कर गांजा अपनी ही वाहन से गांजा तस्करी को अंजाम दे रहा था।
इस दौरान गरियाबंद पुलिस को प्लास्टिक ड्रम लोडेड वाहन ओडिसा से रायपुर की ओर जाते देख शक हुआ। जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो प्लास्टिक ड्रम में गांजा मिला। तीन प्लास्टिक ड्रम में से 83 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 8 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

