खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को नहीं फंसा रहा हूं, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। भूपेश बघेल बोल दें देवेंद्र यादव, उत्तरी जांगड़े कांग्रेस में नहीं है। भूपेश बघेल बच्चों के पीछे खड़े होकर राजनीति करते हैं।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने वहीं कांग्रेस का पत्र दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी ने बीजापुर प्रेस क्लब को पत्र लिखा था। जिसमें पत्रकार मुकेश चंद्राकर को प्रेस क्लब से बहिष्कार करने मांग की गई थी। ये पत्र कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के संबंध में लिखा गया था।
अभूझमाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मुठभेड़ में चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए है। मौके से AK-47 और SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। शहीद जवान सन्नू कारम के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

