खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने वाला वन विभाग का अधिकारी अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी नरेश चंद्र देवनाग को सिहावा से गिरफ्तार कर लिया है। संवाददाता संदीप शुक्ला ने वन विभाग के चेक पोस्ट में अवैध वसूली का खुलासा किया था, जिसके बाद आरोपी अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
बता दें कि धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था। जब न्यूज़ चैनल की टीम ने इस गोरखधंधे को उजागर किया। वन विभाग के चेकपोस्ट पर हर तरह के वाहनों से बिना किसी पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही है।
खास बात यह है कि ड्राइवरों को भी यह समझ नहीं आता कि उनसे यह रकम क्यों और किस आधार पर ली जा रही है। न्यूज़ चैनल ने अपने गुप्त कैमरे से इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाया है। फुटेज में साफ दिखा कि चेकपोस्ट पर बेधड़क तरीके से वाहन चालकों से पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे बौखलाए अधिकारी पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी थी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

