खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की।
रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉक्टर वैभव शिव पांडेय ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की बेहरमी से हत्या हुई है। हत्या की वजह मुकेश की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता रही है। उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया। इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। मुकेश की मौत से देश की पत्रकारिता जगत में आक्रोश और शोक व्याप्त है।
रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री को बताया कि हमारे रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला को भी गरियाबंद में भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने पर वन विभाग के अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी है। ऐसी ही धमकियां समय-समय पर पत्रकारों को मिलती रहती है। पूर्व और वर्तमान की घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि पत्रकारों को धमकियां देना, मारना आसान हो गया है। इन परिस्थितियों में आपसे यह आग्रह है कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को आप सुनिश्चित कराने की दिशा पर ठोस पहल करें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

