खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत में अच्छी ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों की जरुरत पड़ रही है। कल से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज, माना में 10 डिग्री, बलरामपुर में 5 डिग्री तक तापमान पहुंचा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 छत्तीसगढ़ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है, कुछ स्थानों पर 1-2°C की मामूली वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री बीजापुर में दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर एक बार फिर सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 25°N के उत्तर में देशांतर 54°E के साथ चल रही है।
राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

