खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कभी स्वयं का पक्का मकान बनाना सपने से कम नहीं था, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की सूची में नाम आने से धीरे-धीरे आशा बंधी और मेरा पक्का मकान बन गया। यह कहना है, दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा में रहने वाली सुबरी बाई का, जिसे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन में उसे नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् उसके घर की चाबी सौंपी। सुबरी बाई ने बताया कि लंबे समय तक कच्चे घर में रहने के कारण हर बारिश के मौसम में छत टपकने और पानी घुसने की चिंता बनी रहती थी। साथ ही बंदरों द्वारा भी उनके कच्चे मकान में खूब उत्पात मचाया जाता था। कच्चा आवास होने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का भी खतरा बना रहता था।
सुबरी बाई ने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर की सुरक्षा और आराम का भरोसा है। प्रशासन ने उनकी मदद की, जिसके कारण उनका घर बन सकेगा। बारिश के दौरान जो समस्याएं पहले उन्हें हर साल झेलनी पड़ती थी, अब उनसे मुक्ति मिलेगी। इस पक्के आवास के मिलने से उनका जीवन सरल और सुरक्षित रहेगा और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना हम जैसे गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 लाख आवास स्वीकृति की गारंटी दी थी, उसे पूरा करते हुए हमारी सरकार की शपथ के दूसरे ही दिन हमने आवासहीन हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति दी। स्वीकृत आवास अब बनते जा रहे हैं और लाभान्वित परिवारों का गृह प्रवेश भी हो रहा है। बस्तर के संवेदनशील ईलाके के लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमारे द्वारा केंद्र से किए गए अनुरोध पर इन क्षेत्रों के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास पृथक से स्वीकृत हुए हैं। आने वाले 7 जनवरी को देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इस दिन भी प्रदेश में आवासहीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

