खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। नए वर्ष की पहली सुबह राजिम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कुलेश्वरनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन करने जुटी भीड़ सुबह से ही लगी लंबी लाइन, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु।
राजिम के त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के मंदिर में भक्तों का तांता सुबह से ही लगा हुआ है। सुबह से ही भक्त कुलेश्वर मंदिर पहुंचकर शिव जी की पूजा अर्चना जलाभिषेक कर रहे है. दूर -दूर से भक्त राजिम पहुंचकर शिव जी के दर्शन करते है। नवापारा राजिम में मौजुद पंचकोशी धाम की यात्रा के दौरान भक्तों का अंतिम पड़ाव कुलेश्वर महादेव का मंदिर ही होता है।
श्रीकुलेश्वर नाथ महादेव का दरबार हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा। मंदिर में भीड़ को देखते हुए पुजारियों द्वारा क्रमवार दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है। महिलाएं एवं युवतियां पूरे विधिविधान के साथ दूध और पवित्र जल से भोलेनाथ को स्रान करा आरती और भोग चढ़ाते हुए भोलेनाथ को प्रसन्न करते दिखी। भगवान शिव के प्रिय कनेर फूल, धतूरा ,बेल, बेल पत्र से पूजन कर भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने आशीर्वाद मांगा। महिलाओं और युवतियों की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही थी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

