खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2025 ने ठंड के साथ दस्तक दी है। प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान 32.3 डिग्री सुकमा में दर्ज किया गया है। वहीं पेंड्रारोड सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तापमान गिरेगा। हवा उत्तर दिशा की ओर हो चुकी है। मौसम साफ रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग के एक दो पैकेट में हल्की से मध्यम फॉग रहने की संभावना है। राजधानी में भी ठंड बढ़ेगी, लगभग 2 डिग्री की गिरावट तापमान में हो सकती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

